Monday, June 16, 2025
Homeअपराध17 वर्षीय नाबालिक लड़की ने की खुदकुशी... खाना खाने के बाद कमरे...

17 वर्षीय नाबालिक लड़की ने की खुदकुशी… खाना खाने के बाद कमरे में गई थी लड़की… हथौड़ी से तोड़कर खोला दरवाज़ा…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 17 साल की एक लड़की ने अपने घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे देर रात फंदे पर झूलती देखकर उसके परिजनों ने दरवाजा हथौड़ी से तोड़ा और उसे नीचे उतारा। सुसाइड के कारणों को अभी तक पता नहीं लगाया गया है। पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

दर्रीघाट निवासी दिनेश राव गोमकाड़े ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात 11.30 बजे वह अपनी भाभी अनिता के घर गया था। भोजन के बाद वह अपनी भाभी और बच्चों से बात कर रही थी।

वह घर से निकलते समय दूसरे कमरे की खिड़की से देखा कि उसकी बड़ी भतीजी रिया पंखे पर फांसी के फंदे से लटक रही है। उसने शोर करके परिवार अन्य सदस्यों को बताया।

हथौड़ी से तोड़ा गया दरवाजा

इस दौरान परिजनों के साथ मिलकर उसने हथौड़ी से दरवाजा तोड़ा और फिर अंदर गए। आनन-फानन में उन्होंने रिया को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

रात में खाना खाने के बाद कमरे में गई थी रिया

रविवार की सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमॉर्टम के बाद उसे परिजन को सौंप दिया है। इस दौरान पुलिस की पूछताछ में पता चला रात में रिया खाना खाने के बाद कमरे में गई थी, लेकिन, अचानक क्या हुआ, जिसके चलते उसने फांसी लगा ली।

इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं है। पुलिस का कहना है कि, फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। परिजन से पूछताछ व जांच के बाद ही खुदकुशी के कारणों का पता चल सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 17 साल की एक लड़की ने अपने घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे देर रात फंदे पर झूलती देखकर उसके परिजनों ने दरवाजा हथौड़ी से तोड़ा और उसे नीचे उतारा। सुसाइड के कारणों को अभी तक पता नहीं लगाया गया है। पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। दर्रीघाट निवासी दिनेश राव गोमकाड़े ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात 11.30 बजे वह अपनी भाभी अनिता के घर गया था। भोजन के बाद वह अपनी भाभी और बच्चों से बात कर रही थी। वह घर से निकलते समय दूसरे कमरे की खिड़की से देखा कि उसकी बड़ी भतीजी रिया पंखे पर फांसी के फंदे से लटक रही है। उसने शोर करके परिवार अन्य सदस्यों को बताया। हथौड़ी से तोड़ा गया दरवाजा इस दौरान परिजनों के साथ मिलकर उसने हथौड़ी से दरवाजा तोड़ा और फिर अंदर गए। आनन-फानन में उन्होंने रिया को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रात में खाना खाने के बाद कमरे में गई थी रिया रविवार की सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमॉर्टम के बाद उसे परिजन को सौंप दिया है। इस दौरान पुलिस की पूछताछ में पता चला रात में रिया खाना खाने के बाद कमरे में गई थी, लेकिन, अचानक क्या हुआ, जिसके चलते उसने फांसी लगा ली। इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं है। पुलिस का कहना है कि, फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। परिजन से पूछताछ व जांच के बाद ही खुदकुशी के कारणों का पता चल सकेगा।