Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधमिर्च नहीं देने पर CAF जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग... 2 की हुई...

मिर्च नहीं देने पर CAF जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग… 2 की हुई मौत… अन्य घायल… एक जवान के दोनों पैरों में धंसी बुलेट…

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में भूताही कैंप में छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के जवानों के बीच फायरिंग हो गई। फायरिंग में 2 जवान के मौत की खबर मिली है। जबकि तीन जवान घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल लाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के झारखंड से लगे सरहदी क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सीएएफ का कैंप ग्राम भुताही में बनाया गया है। भुताही कैंप में सीएएफ की 11 वीं बटालियन तैनात हैं। बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे सीएएफ जवान अजय सिदार ने अपने साथियों पर इंसास सर्विस रायफल से अंधाधुंध गोलियां चला दीं। गोलियां चलने की आवाज सुनकर भागकर मौके पर पहुंचे जवानों ने अजय सिदार को पकड़कर काबू में किया।

खाने को लेकर हुआ आपसी विवाद

शुरुआती जांच में पता चला कि अजय सिदार खाना खाने बैठा था। उसने खाना परोसने वाले जवान से मिर्च मांगी। मिर्च देने से मना करने पर दोनों में कहा-सुनी हो गई। गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला ने मिर्च नहीं देने वाले जवान का सपोर्ट किया तो बहस और बढ़ गई। तैष में आकर अजय सिदार खाना छोड़कर उठा और अपनी इंसास रायफल उठा ली और रूपेश पटेल पर गोलियां चला दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। उसने अंबुज शुक्ला के पैरों पर फायरिंग की। इस दौरान वहां मौजूद जवान राहुल बघेल ने अजय सिदार को पकड़कर काबू में किया।

एक सीएएफ जवान की मौके पर हुई मौत, दूसरे ने रास्ते पर तोड़ा दम

गोली लगने से CAF जवान रुपेश पटेल की मौके पर मौत हुई है। वहीं संदीप पांडेय और गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए कुसमी लाया जा रहा था। रास्ते में संदीप पांडेय ने भी दम तोड़ दिया। घायल गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला को दोनों पैरों में गोली लगी है।

घायल अंबिकापुर रेफर, एसपी मौके के लिए रवाना घटना में गंभीर रूप से घायल अंबुज शुक्ला को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर बलरामपुर एसपी राजेश अग्रवाल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। सीएएफ जवान ने साथियों पर क्यों गोली चलाई? इसका अभी पता नहीं चल सका है। सामरी पुलिस भी घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts