Thursday, February 12, 2026
HomeUncategorizedमहिला ने की आत्महत्या... मकान मालिक और अन्य लोगों लगाया प्रताड़ना का...

महिला ने की आत्महत्या… मकान मालिक और अन्य लोगों लगाया प्रताड़ना का आरोप… फेसबुक में वीडियो किया पोस्ट…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला की पहचान प्रियंका सिंह के रूप में हुई है, जो श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित साईं मंदिर के पीछे एक कॉलोनी में किराए पर रह रही थी।

आत्महत्या के करने से पहले प्रियंका ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में उसने अपने मकान मालिक और अन्य व्यक्तियों पर छेड़छाड़ और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए। प्रियंका के इस वीडियो के बाद उसका मानसिक तनाव और दबाव का स्तर स्पष्ट हो गया।

फांसी की खबर मिलते ही पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने प्रियंका को फंदे से उतारा और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है।

हालांकि, प्रियंका के आत्महत्या के करने के पीछे की वास्तविक वजह की जांच अभी जारी है, लेकिन सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में महिला द्वारा लगाए गए आरोपों ने सबको हैरान कर दिया है। इस मामले ने न केवल स्थानीय समुदाय को झकझोर दिया है, बल्कि इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है।

सिविल लाइन सीएसपी अमितेश सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा मार्ग कायम कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts