Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधदर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को रौंदा... 2 की...

दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को रौंदा… 2 की मौत…

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के फदहाखार मोड़ पर आज सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, फदहाखार मोड़ के सामने से आ रही ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारी दी। जिसमें दो लोगों की जान चली गई।

मिली जानकारी के अनुसार, नयापारा कृतिनगर निवासी अशोक साहू और उनके पड़ोसी निजाम अंसारी किसी काम से घर से निकले थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद दोनों को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय निवासियों ने सड़क पर बढ़ती दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए सड़क सुरक्षा के उपायों को लागू करने की मांग की है। पुलिस इस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts