Homeअपराध3 महीने के बच्चे के लिए स्वेटर मांगना पड़ा भारी! पत्नी पर...

3 महीने के बच्चे के लिए स्वेटर मांगना पड़ा भारी! पत्नी पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, अस्पताल में इलाज जारी…

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से घरेलू विवाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन महीने के मासूम बच्चे के लिए स्वेटर लेने की बात पर पति इतना भड़क गया कि उसने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। इस घटना में महिला करीब 30 प्रतिशत तक झुलस गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला संबलपुर का है।

लोन को लेकर पहले भी हुआ था विवाद

जानकारी के मुताबिक, रेणुका की शादी करीब एक साल पहले संबलपुर निवासी बलराम से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच आर्थिक तंगी और पैसों को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले भी किसी लोन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।

बच्चे के स्वेटर की बात पर भड़का पति

आरोप है कि रेणुका ने अपने तीन महीने के बच्चे के लिए स्वेटर लेने की बात कही थी। इसी बात पर पति गुस्से में आ गया और उसने पत्नी पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने की कोशिश की। घटना में रेणुका गंभीर रूप से झुलस गई। इसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना के बाद पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। घटना के पीछे घरेलू विवाद और आर्थिक परेशानी की बात सामने आई है। पुलिस जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts