Homeअपराधरिश्ते शर्मसार: पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, नवजात को डेढ़ लाख...

रिश्ते शर्मसार: पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, नवजात को डेढ़ लाख में बेचने का आरोप; 6 गिरफ्तार….

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला गंभीर मामला सामने आया है। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक पिता पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी ने अपनी बहन की मदद से उसका गर्भपात कराया। इसके बाद दोबारा गर्भवती होने पर उसकी उम्र और वैवाहिक स्थिति छिपाकर अस्पताल में प्रसव कराया गया।

पुलिस के मुताबिक, प्रसव के बाद नवजात बच्चे को कथित तौर पर दूसरे लोगों को करीब 1.50 लाख रुपये में बेच दिया गया। मामले में पीड़िता के पिता, बुआ, दो नर्सों और अस्पताल से जुड़े कर्मचारियों समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

16 साल की उम्र से शोषण का आरोप

पीड़िता ने 17 अगस्त को न्यू राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वर्ष 2023 में उसके पिता ने अमलीडीह स्थित रिश्तेदार के घर में जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकी के डर से वह किसी को इसकी जानकारी नहीं दे सकी। इसके बाद भी आरोपी लगातार उसका शोषण करता रहा।

पीड़िता के गर्भवती होने पर उसने अपनी बुआ को इसकी जानकारी दी। आरोप है कि बुआ ने पिता को बताया, जिसके बाद पिता गर्भपात की दवा लेकर आया और मारपीट कर उसे दवा खिला दी गई। इससे उसका गर्भपात हो गया।

दूसरी बार गर्भवती हुई तो रची गई पूरी साजिश

कुछ समय बाद आरोपी ने फिर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और वर्ष 2025 में वह दोबारा गर्भवती हो गई। इसके बाद उसे वर्षा मंडल के घर ले जाया गया। बाद में उसे गीता राय के घर भेज दिया गया, जहां वह करीब दो महीने रही।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की वास्तविक उम्र छिपाकर उसे बालिग और शादीशुदा बताया गया और डंगनिया स्थित वासुदेव अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में ऑपरेशन के जरिए उसने एक बेटे को जन्म दिया।

प्रसव के बाद नवजात को दूसरे लोगों को देने का आरोप

पुलिस का आरोप है कि प्रसव के बाद नवजात को पीड़िता के पिता और अन्य संबंधित लोगों ने दूसरे व्यक्तियों को सौंप दिया। इसके लिए पीड़िता से कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी कराए गए। डर के कारण उसने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। प्रसव के बाद उसे करीब 15 दिन तक गीता राय के घर रखा गया, फिर पिता उसे अपने घर ले गया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, जेजे एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पिता और बुआ समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले में नवजात को दिए जाने और कथित लेनदेन से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में –

01. पीड़िता का पिता।

02. पीड़िता की बुआ।

03. रोहित कुमार राय पिता स्व. परितोष राय उम्र 35 वर्ष निवासी करण नगर चंगोराभांठा थाना डीडी नगर रायपुर।

04. साहेब मण्डल पिता स्व. नारायण मण्डल उम्र 42 वर्ष निवासी लिटिल स्टार होम ऋषभ नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

05. योगिता राय उर्फ गीता राय पति रोहित कुमार राय उम्र 32 वर्ष निवासी करण नगर चंगोराभांठा थाना डीडी नगर रायपुर।

06. बरखा वर्मा उर्फ वर्षा मण्डल पति साहेब मण्डल उम्र 34 वर्ष निवासी लिटिल स्टार होम ऋषभ नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts