Homeअपराधधांय-धांय कर युवक ने चलाई गोली, पेट पकड़कर भागा गार्ड; CCTV में...

धांय-धांय कर युवक ने चलाई गोली, पेट पकड़कर भागा गार्ड; CCTV में कैद हुआ हमलावर…

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के गेरवानी स्थित शराब दुकान में सोमवार रात सनसनीखेज फायरिंग की घटना सामने आई। एक अज्ञात युवक ने शराब दुकान के सुरक्षा गार्ड पर पिस्टलनुमा हथियार से गोली चला दी। गोली गार्ड के पेट में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी हाथ में हथियार लेकर नजर आ रहा है।

जानकारी के मुताबिक कलगामुड़ा, उर्दना निवासी 43 वर्षीय चंद्रशेखर पटेल गेरवानी शराब दुकान में सुरक्षा गार्ड के रूप में ड्यूटी कर रहा था। रात करीब साढ़े 10 बजे एक युवक वहां पहुंचा और किसी विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान उसने जान से मारने की धमकी देते हुए अचानक पिस्टलनुमा हथियार निकाला और फायरिंग कर दी।

गोली चंद्रशेखर के पेट में लगी। घायल गार्ड जान बचाने के लिए दुकान के पीछे आहाता में जाकर छिप गया और अपने साथियों को घटना की जानकारी देने के बाद डायल 112 को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने शराब दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी एक हाथ में पिस्टलनुमा हथियार और दूसरे हाथ में मोबाइल लिए दिखाई दे रहा है। पुलिस आसपास के अन्य CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

घटना को लेकर पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 296, 351(3) और 109(1) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार पतासाजी कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts