
बिलासपुर। छ, ग श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की जिला इकाई बिलासपुर का वर्ष 2026-27 का निर्वाचन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बिलासपुर सर्किट हाउस में आयोजित बैठक एवं स्वागत कार्यक्रम में पत्रकारों के हित, अधिकार और कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

निर्वाचन प्रक्रिया प्रदेश महासचिव शशांक दुबे, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महेश कुमार तिवारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष राधेश्याम कोरी, प्रदेश संगठन सचिव डॉ. संजय चक्रधारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष साहू, सोमनाथ चंद्रा तथा प्रभारी ओमप्रकाश साहू की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में जिला इकाई बिलासपुर के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया, जिसमें प्रभात सोनछत्र को जिला अध्यक्ष उपाध्यक्ष लता गुप्ता महा सचिव सागर सोनी संगठन सचिव पुष्पा साहू कोषाध्यक्ष नीरज साहू को चुना गया कार्यक्रम मे नीरज शुक्ला जिया उल्ला खान संतोष मिश्रा अनुराधा राव प्रभात राय प्रयांशु छत्री ओम प्रकाश साहू आदि लोग उपस्थित रहे नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रभात सोनछत्र ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा, अधिकार और कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे तथा संगठन को जिले के प्रत्येक पत्रकार तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार साथियों ने प्रभात सोनछत्र एवं उनके टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अंत में सभी पत्रकारों का स्वागत-अभिनंदन किया गया तथा संगठन की आगामी गतिविधियों और विस्तार योजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
