Sunday, April 19, 2026
Homeअपराधबिलासपुर में भीषण हादसा: दो ट्रेलरों की टक्कर के बाद लगी आग,...

बिलासपुर में भीषण हादसा: दो ट्रेलरों की टक्कर के बाद लगी आग, चालक जिंदा जला, देखें वीडियो…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सकरी थाना क्षेत्र स्थित संबलपुरी ओवरब्रिज पर दो ट्रेलरों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रेलर में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते वह आग के गोले में तब्दील हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वह वाहन के भीतर ही जिंदा जल गया।

जानकारी के मुताबिक, कोयले से लदा एक ट्रेलर बिलासपुर से रायपुर की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे दूसरे ट्रेलर से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रेलर ने तुरंत आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया। घटना आज दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बिहार निवासी अरविंद भारद्वाज के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


सकरी थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ है। टक्कर के बाद एक ट्रेलर में आग लग गई, जिससे चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts