Saturday, April 18, 2026
HomeअपराधLIVE VIDEO: पेट्रोल खरीदा… सड़क पर रुका… और खुद को जला लिया,...

LIVE VIDEO: पेट्रोल खरीदा… सड़क पर रुका… और खुद को जला लिया, 20 मीटर तक आग में दौड़ता रहा युवक, हालत गंभीर…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने बीच सड़क पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इस खौफनाक घटना में युवक करीब 80% तक झुलस गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बर्न और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है, जिसका लाइव CCTV वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक पहले पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल खरीदता है, फिर बाइक से कुछ दूरी तय करने के बाद सड़क किनारे रुकता है और अचानक खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा लेता है। आग की लपटों में घिरा युवक करीब 20 मीटर तक भागता रहा और फिर सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह आग बुझाई और तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

जानकारी के मुताबिक, घायल युवक की पहचान ग्राम पौशरी निवासी 28 वर्षीय मनजीत जायसवाल के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2:33 बजे की बताई जा रही है। घायल को पहले CMC अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बर्न और ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

हैरानी की बात यह है कि युवक ने पुलिस को दिए बयान में इसे हादसा बताया है, जबकि CCTV फुटेज में वह खुद आग लगाते हुए नजर आ रहा है। इस विरोधाभास के चलते पुलिस अब हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह के मुताबिक, घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts