
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो सटोरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 5 लाख रुपये नगद और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

दरअसल, कमिश्नरेट पुलिस द्वारा जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आजाद चौक थाना क्षेत्र में रेलवे पटरी के पास ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में नगदी बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने सट्टा संचालन की बात स्वीकार कर ली है। साथ ही उन्होंने इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और मुख्य संचालकों के बारे में भी अहम जानकारी दी है।
पुलिस अब इस पूरे सट्टा नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
- आकाश टांडी (31 वर्ष), निवासी कोटा, रायपुर
- मोहम्मद आरिफ (50 वर्ष), निवासी कोटेश्वर नगर, रायपुर
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
निरीक्षक गगन बाजपेई सहित घनश्याम साहू, आलोप राठौड़, पिलेश्वर प्रसाद, आशीष शुक्ला, दीपक ठाकुर और मोहसिन खान की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
