Homeअपराधबिलासपुर में SBI बैंक के पास मिली अर्धनग्न लाश, कौन है मृतक...

बिलासपुर में SBI बैंक के पास मिली अर्धनग्न लाश, कौन है मृतक और कैसे हुई मौत? जांच में जुटी पुलिस…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले के व्यापार विहार इलाके में एफसीआई चौक के आगे एसबीआई बैंक के पास एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव अर्धनग्न हालत में मिलने के बाद घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। सूचना मिलते ही तारबाहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने बैंक के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।

भीख मांगते और कचरा बीनते देखा गया था मृतक

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक को आसपास के इलाके में भीख मांगते और कचरा बीनते हुए देखा जाता था। हालांकि, अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। युवक की जगह अधेड़ व्यक्ति होने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस उसकी शिनाख्त में जुटी है।

मर्ग कायम, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

तारबाहर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts