Homeअन्य खबरेश्री संस्कार फाउंडेशन स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ सफल आयोजन, 40 यूनिट...

श्री संस्कार फाउंडेशन स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ सफल आयोजन, 40 यूनिट ब्लड किया गया संग्रहित…

बिलासपुर। मानव सेवा के उद्देश्य से श्री संस्कार फाउंडेशन द्वारा आज गुरुद्वारा, सिरगिट्टी अंडर ब्रिज के पास, बिलासपुर में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, महिलाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदाताओं के उत्साह और जनसहभागिता के फलस्वरूप कुल 40 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। यह संग्रहित रक्त भविष्य में दुर्घटना पीड़ित, प्रसूता महिलाओं, थैलेसीमिया, सिकल सेल तथा अन्य गंभीर रोगियों के लिए जीवनदायिनी साबित होगा। रक्तदान महादान है आपका एक यूनिट रक्त, किसी के जीवन की नई उम्मीद बन सकता है।

बिल्डर एवं समाजसेवक हरदीप सिंह खनूजा ने कहा कि समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन की रक्षा कर सकता है। इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित अंतराल पर स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए।

सक्रिय सहयोगी शिविर के सफल संचालन में रक्तदान करने वाले प्रमुख सदस्य सोनिया साहू, श्रद्धा सोनी, निहारिका चटर्जी, चंचल कुशवाहा, पार्वती साहू हरदीप सिंह खनूजा ने रक्त दान किया। वही सतनाम सिंह, बंटी खनूजा सहित अन्य स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का हरदीप सिंह खनूजा ने आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts