Saturday, February 14, 2026
Homeअपराधजन्मदिन पार्टी के दौरान झगड़े से खुला सेक्स रैकेट का राज, 250...

जन्मदिन पार्टी के दौरान झगड़े से खुला सेक्स रैकेट का राज, 250 लड़कियों का नेटवर्क, अश्लील वीडियो-चैट, 10 हजार में बुलाते थे लड़कियां, बाहर से आते थे सप्लायर, पांच महिलाएं गिरफ्तार…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के महादेव घाट इलाके में 4 जून की रात एक जन्मदिन पार्टी के दौरान हुए झगड़े ने पुलिस को एक बड़े सेक्स रैकेट का सुराग दे दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर जब डीडी नगर पुलिस ने जांच शुरू की, तो इस मामले में शामिल कुछ युवतियों के मोबाइल से चौंकाने वाली जानकारी सामने आई।

पुलिस के अनुसार, तीन युवतियों के मोबाइल डेटा में 250 से अधिक ऐसी लड़कियों का नेटवर्क मिला है, जो अलग-अलग शहरों से रायपुर और आसपास के इलाकों में पार्टियों के नाम पर देह व्यापार में लिप्त थीं। मोबाइल चैट, अश्लील फोटो और वीडियो के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि यह रैकेट राज्य के कई जिलों में सक्रिय था।

राज्यभर में फैला था नेटवर्क, दिल्ली और पूर्वोत्तर की लड़कियां भी शामिल

डीडी नगर पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह रैकेट रायपुर के अलावा दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर और बस्तर तक फैला था। इसमें दिल्ली, प. बंगाल और नॉर्थ-ईस्ट राज्यों की लड़कियां भी शामिल थीं, जिन्हें 10-10 हजार रुपये में बुलाया जाता था। उन्हें ठहराने के लिए आउटर कॉलोनियों में फ्लैट किराए पर लिए गए थे।

वेडिंग इवेंट और फार्म हाउस पार्टी के नाम पर होती थी बुकिंग

पुलिस ने बताया कि युवतियां ‘वेडिंग इवेंट’ और फार्म हाउस पार्टी के नाम पर ग्राहकों से संपर्क करती थीं। जांच में सामने आया है कि युवतियों को गाड़ियों के जरिए पब, क्लब और फार्म हाउस पार्टियों में पहुंचाया जाता था। इन युवतियों के संपर्क में कई बड़े कारोबारी और प्रभावशाली लोग भी शामिल हैं।

दोनों पक्षों पर मामला दर्ज, साइबर सेल कर रही जांच

डीडी नगर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया है। सीएसपी राजेश देवांगन के अनुसार, पहले दो लड़कों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था, लेकिन बाद में सामने आए वीडियो और साक्ष्यों के आधार पर युवतियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने फिलहाल 5 युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके मोबाइल की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है। उन पर पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts