Homeअपराध‘समोसा खराब है’ कहने पर बवाल! होटल संचालक समेत कई लोगों पर...

‘समोसा खराब है’ कहने पर बवाल! होटल संचालक समेत कई लोगों पर युवक से मारपीट का आरोप, CCTV फुटेज आया सामने…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर में खराब समोसा परोसने की शिकायत करना एक युवक को भारी पड़ गया। समोसे की गुणवत्ता को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। युवक ने आरोप लगाया है कि होटल संचालक और कर्मचारियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। पूरी घटना होटल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पूरा मामला तखतपुर थाना क्षेत्र स्थित सत्यम स्वीट्स का है।

जानकारी के मुताबिक, युवक होटल में समोसा खाने पहुंचा था। समोसा खराब होने की बात कहने पर उसका होटल संचालक प्रकाश देवांगन से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद संचालक और होटल के कर्मचारियों ने युवक की पिटाई शुरू कर दी।

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें होटल के अंदर युवक के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। घटना के बाद युवक ने तखतपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने होटल संचालक प्रकाश देवांगन समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस CCTV फुटेज और शिकायत के आधार पर घटना की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts