Homeअन्य खबरेनशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक, बच्चों के बीच टाटपट्टी पर ही जा...

नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक, बच्चों के बीच टाटपट्टी पर ही जा सोया; वीडियो वायरल…

सूरजपुर, 25 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के शासकीय प्राथमिक शाला त्रिपुरेश्वरपुर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शिक्षक कथित तौर पर नशे की हालत में स्कूल पहुंचते और लड़खड़ाते हुए क्लासरूम में जाकर बच्चों के लिए बिछाई गई टाटपट्टी पर सोते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में शिक्षक पहले दीवार का सहारा लेकर खड़े होते दिखाई देते हैं। इसके बाद वह लड़खड़ाते कदमों से क्लासरूम की ओर जाते हैं। कमरे में चार से पांच छोटे बच्चे नजर आते हैं। शिक्षक कुछ देर बाद बच्चों के बीच टाटपट्टी पर ही लेट जाते हैं।

शिक्षक के इस कथित व्यवहार ने स्कूल में बच्चों की पढ़ाई के साथ उनकी सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ने वाले छोटे बच्चों की देखरेख, पढ़ाई और स्कूल से सुरक्षित घर पहुंचने तक उनकी जिम्मेदारी शिक्षकों और स्कूल स्टाफ की होती है। ऐसे में शिक्षक के नशे की हालत में होने का वीडियो सामने आने के बाद व्यवस्था को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।

नशे में स्कूल आने की शिकायतों का दावा

स्थानीय स्तर पर स्कूलों में शिक्षकों के शराब के नशे में पहुंचने और स्कूल परिसर में शराब पीने जैसी शिकायतें सामने आने का भी दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

अब देखना होगा कि वायरल वीडियो को लेकर शिक्षा विभाग क्या संज्ञान लेता है और संबंधित शिक्षक के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts