Homeअपराधघर पर बाहर से ताला… अंदर मिलीं दो लाशें, हत्या की आशंका...

घर पर बाहर से ताला… अंदर मिलीं दो लाशें, हत्या की आशंका से हड़कंप, 3 दिन से बंद था घर, जांच में जुटी पुलिस….

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव में बंद मकान से पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की लाशें करीब 3 से 4 दिन पुरानी बताई जा रही हैं। मृतकों की पहचान नंद कुमार कश्यप और उनकी पत्नी गौरी कश्यप के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मकान से लगातार तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के बाहर लगा ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां दोनों के शव बरामद हुए।

घर बाहर से बंद होने और शवों की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक और साइबर सेल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि दंपती की मौत कैसे हुई, घटना के पीछे की वजह क्या थी और वारदात में किसका हाथ है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts