Homeअपराधबारिश के बीच झाड़ियों में मिली महिला की लाश, इलाके में फैली...

बारिश के बीच झाड़ियों में मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी; नाले किनारे पड़ा था शव, पुलिस जांच में जुटी…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब झाड़ियों के बीच एक बुजुर्ग महिला की लाश मिली। लगातार हो रही बारिश के बीच स्थानीय लोगों ने नाले के पास शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची सरकंडा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान परमिला बाई के रूप में हुई है, शीला पार्क के पास अटल आवास की रहने वाली बताई जा रही हैं।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। बारिश के कारण शव नाले के किनारे झाड़ियों में पड़ा हुआ था। फिलहाल महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। सरकंडा थाना पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts