Homeअपराधफिर चाकूबाजी का खूनी खेल, स्कूटी से भागा युवक तो बदमाशों ने...

फिर चाकूबाजी का खूनी खेल, स्कूटी से भागा युवक तो बदमाशों ने दौड़ाकर मार डाला.!! जांच में जुटी पुलिस….

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद 22 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात रविवार-सोमवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे अश्वनी नगर स्थित गौसिया मस्जिद के पास हुई।

विवाद के बाद स्कूटी से भागने लगा युवक

मृतक की पहचान डंगनिया निवासी अहमद खान (22) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, देर रात अहमद का दो युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बहस के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद अहमद स्कूटी लेकर वहां से निकलने लगा, लेकिन दोनों युवक उसका पीछा करने लगे।

नाली में गिरी स्कूटी, जमीन पर गिरते ही चाकू से हमला

भागते समय अहमद की स्कूटी सड़क किनारे नाली में जा गिरी। वह सड़क पर गिर पड़ा। आरोप है कि पीछा कर रहे दोनों युवकों ने इसी दौरान उस पर चाकू से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल अहमद को आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही DCP, ADCP और ACP समेत क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts