Monday, June 16, 2025
HomeUncategorizedकुसुम प्लांट हादसा: लापरवाही की भेंट चढ़े मजदूर, चिमनी गिरने से 4...

कुसुम प्लांट हादसा: लापरवाही की भेंट चढ़े मजदूर, चिमनी गिरने से 4 की मौत की आंशका, 25 से ज्यादा लोग की जिंदगियां दांव पर…

छत्तीसगढ़ के मुंगेली में कुसुम पावर प्लांट में बड़ा हादसा

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के रामबोर्ड गांव स्थित कुसुम पावर प्लांट में गुरुवार को एक बड़ी दुर्घटना हो गई। प्लांट में चिमनी गिरने से 25 से 26 लोग मलबे में दब गए, जिसमें से अब तक 4 लोगों की मौत की खबर आ रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। यह घटना सरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है।

प्लांट में हादसा: कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल

कुसुम पावर प्लांट में हुई इस दुर्घटना को लेकर कई कर्मचारियों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्लांट की मशीनों और स्ट्रक्चर की समय पर जांच नहीं की गई थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। इसके साथ ही प्लांट विस्तार के दौरान सुरक्षा के उपायों को नजरअंदाज किया गया।

रेस्क्यू टीम को देर से मिली अनुमती 

हादसे के बाद प्लांट प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू टीम को अंदर जाने से रोक दिया। काफी शोर-शराबे और कर्मचारियों के दबाव के बाद ही बचाव कार्य शुरू किया जा सका। फिलहाल, रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर जुटी हुई है और मलबे से लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है।

क्षेत्रवासियों की मांग: उच्चस्तरीय जांच और मुआवजा

इस हादसे से पहले भी क्षेत्र के लोग प्लांट से हो रहे प्रदूषण को लेकर परेशान थे। दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और प्रभावित परिवार घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए। उन्होंने हादसे की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही प्रभावित परिवारों ने मुआवजे की भी मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

छत्तीसगढ़ के मुंगेली में कुसुम पावर प्लांट में बड़ा हादसा मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के रामबोर्ड गांव स्थित कुसुम पावर प्लांट में गुरुवार को एक बड़ी दुर्घटना हो गई। प्लांट में चिमनी गिरने से 25 से 26 लोग मलबे में दब गए, जिसमें से अब तक 4 लोगों की मौत की खबर आ रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। यह घटना सरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। प्लांट में हादसा: कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल कुसुम पावर प्लांट में हुई इस दुर्घटना को लेकर कई कर्मचारियों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्लांट की मशीनों और स्ट्रक्चर की समय पर जांच नहीं की गई थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। इसके साथ ही प्लांट विस्तार के दौरान सुरक्षा के उपायों को नजरअंदाज किया गया। https://youtube.com/shorts/1ZdGk877Dbk?si=zW9NPd66HXPHBvXh रेस्क्यू टीम को देर से मिली अनुमती  हादसे के बाद प्लांट प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू टीम को अंदर जाने से रोक दिया। काफी शोर-शराबे और कर्मचारियों के दबाव के बाद ही बचाव कार्य शुरू किया जा सका। फिलहाल, रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर जुटी हुई है और मलबे से लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है। क्षेत्रवासियों की मांग: उच्चस्तरीय जांच और मुआवजा इस हादसे से पहले भी क्षेत्र के लोग प्लांट से हो रहे प्रदूषण को लेकर परेशान थे। दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और प्रभावित परिवार घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए। उन्होंने हादसे की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही प्रभावित परिवारों ने मुआवजे की भी मांग की है।