Saturday, March 28, 2026
Homeअपराधधर्मांतरित महिला का शव दफनाने को लेकर बस्तर में दो समुदायों के...

धर्मांतरित महिला का शव दफनाने को लेकर बस्तर में दो समुदायों के बीच विवाद, 11 घायल, 21 पर FIR दर्ज, पुलिस ने कहा- स्थिति नियंत्रण में…

बस्तर जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक विवाद/

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के बेलर गांव में धर्मांतरित महिला के शव को दफनाने को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस संघर्ष में आदिवासी समुदाय के 10 से 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में 21 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है, जिनमें 7 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

मारपीट का वीडियो वायरल:

मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें पुलिस जवानों की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों के बीच संघर्ष होते हुए दिखाया गया है। पुलिस ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन स्थिति ज्यादा नियंत्रण से बाहर होती दिखी। फिलहाल, गांव में पुलिस तैनात है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

जानिए क्या है पूरा मामला 

जिले के दाबपाल गांव की रहने वाली धर्मांतरित महिला सुबरो पति बलि (40) की तीन दिन पहले बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। उसके परिवार ने शव को बेलर गांव में दफनाने का निर्णय लिया। लेकिन आदिवासी समुदाय के लोगों ने इस पर आपत्ति जताई, क्योंकि उनका कहना था कि गांव में ग्राम देवी-देवता का वास है और दूसरे धर्म के लोगों का शव दफनाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

विवाद और मारपीट:

इस पर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। ईसाई समुदाय के लोगों ने आदिवासी समाज के 10 से 11 लोगों की पिटाई कर दी।

पुलिस की कार्रवाई:  

पुलिस को जानकारी मिलने पर गांव में फोर्स भेजी गई और गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, और पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की।

गांव में शव दफनाया गया:

बताया जा रहा है कि महिला का शव अंततः गांव में ही दफना दिया गया। पुलिस की लगातार निगरानी के बावजूद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस का दावा है कि स्थिति अब नियंत्रण में है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी:

पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें शामिल हैं:

– मोहन कोहरामी (36)

– पीलुराम मंडावी (50)

– संतो कश्यप (40)

– गुप्ताराम कवासी (35)

– दीनू कश्यप (29)

– गोंचू कश्यप (49)

– रतु कश्यप (37)

पुलिस का बयान:

ASP महेश्वर नाग का कहना है कि स्थिति पूरी तरह से उनके नियंत्रण में है और पुलिस कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts