Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधचिकन दुकान में पैसों को लेकर हुआ झगड़ा, फिर ग्राहक ने दुकानदार...

चिकन दुकान में पैसों को लेकर हुआ झगड़ा, फिर ग्राहक ने दुकानदार को सीढ़ियों में पटका, हुई मौत, वायरल वीडियो से हुई आरोपी की गिरफ्तारी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक चिकन सेंटर पर ग्राहक और कर्मचारी के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर बहस इतनी बढ़ गई कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि गुस्साए ग्राहक ने कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई कर दी और उसे सीढ़ियों से नीचे धक्का दे दिया। गंभीर चोटों के चलते घायल कर्मचारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, चिकन सेंटर में कार्यरत नरेश कुमार धीवर रायपुर निवासी 20 अप्रैल 2025 को रोज की तरह काम कर रहा था। दोपहर लगभग 1:45 बजे खम्हारडीह निवासी सुनील चौहान चिकन लेने दुकान पहुंचा। चिकन का वजन करने के बाद जब भतीजे विशाल धीवर ने पैसे मांगे, तो सुनील ने पैसे दे दिया हूं कहते हुए विवाद शुरू कर दिया। जब उसे सीसीटीवी फुटेज दिखाने की बात कही गई, तो वह और उग्र हो गया और दुकान में चार्जिंग पर लगे मोबाइल फोन को उठा लिया।

बताया जा रहा है कि, मोबाइल वापस मांगने पर सुनील चौहान ने गाली-गलौच करते हुए नरेश धीवर को थप्पड़ मार दिया। और हाथ मुक्कों से मारना शुरू कर दिया। तभी गुस्से में आकर उसने नरेश को धक्का देते हुए दुकान की सीढ़ियों से नीचे जोर से पटक दिया। सिर के बल गिरने से नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही बेहोश हो गया। जिसके बाद घायल युवक प्राथमिक उपचार के लिए उसे मां शारदा नर्सिंग होम ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे मेकाहारा और फिर डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया।

इलाज के दौरान नरेश कुमार धीवर ने तोड़ा दम, आरोपी का वीडियो वायरल

नरेश कुमार धीवर की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी सुनील चौहान को नरेश को जमीन पर पटकते हुए साफ देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुनील चौहान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts