Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधजमीन विवाद में बहा खून, युवक की दर्दनाक मौत, प्रेगनेंट पत्नी समेत...

जमीन विवाद में बहा खून, युवक की दर्दनाक मौत, प्रेगनेंट पत्नी समेत 4 घायल, 3 संदेहियों हिरासत में…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। हाल में ही एक ताजा मामला सामने आया है। जहां बुधवार रात की करीब 11 बजे के आस – पास हरदीकला टोना गांव में साहू परिवार में जमीन विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। बताया जा रहा है कि, चचेरे भाइयों के बीच पुराना जमीन विवाद खूनी झड़प में बदल गया। जिसमें 35 वर्षीय गीताराम साहू की मौत हो गई। वहीं गर्भवती महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, गीताराम का अपने चचेरे भाइयों सुनील, रवि और सागर से जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। कई बार सुलह की कोशिशें हुईं, लेकिन बात नहीं बनी। बुधवार रात करीब 11 बजे विवाद फिर भड़क उठा और बात हाथापाई से आगे बढ़ गई। आरोप है कि सुनील, रवि और सागर ने लाठी और सब्बल से गीताराम पर जानलेवा हमला कर दिया। झगड़े में गीताराम गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बीच-बचाव करने आए परिजनों पर भी हमला हुआ, जिसमें गर्भवती महिला सहित चार लोग जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में पुलिस ने 3 संदेहियों को हिरासत में लिया है।

पीड़ित परिजनों का आरोपी है कि, लंबे समय से चल रहे जमीन में विवाद में पुलिस ने शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से ली होती, तो शायद ही ये खूनी संघर्ष न होती नहीं ही गीता राम साहू की जान जाती। इस मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़ा हो रहा है।

सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि, मामले में 3 संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। और आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts