Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधसरकारी शराब दुकान में तांडव: शराब दुकान कर्मचारी ने ग्राहक से मारपीट,...

सरकारी शराब दुकान में तांडव: शराब दुकान कर्मचारी ने ग्राहक से मारपीट, बीयर बोतल से किया हमला, फिर बरसाए लात-घूंसे और पत्थर, मीडियाकर्मी का मोबाइल भी छीना, VIDEO वायरल…

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी क्षेत्र में स्थित एक सरकारी शराब दुकान में कर्मचारियों की गुंडागर्दी और मनमानी का एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक अधेड़ ग्राहक के साथ बेरहमी से मारपीट की जा रही है। यह पूरा मामला न केवल शराब दुकान की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है, बल्कि आबकारी विभाग की लापरवाही को भी उजागर करता है।

जानकारी के अनुसार, घटना सिरगिट्टी स्थित सरकारी शराब दुकान की है, जहां किसी बात को लेकर एक ग्राहक और दुकान के कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि कर्मचारियों ने दुकान के बाहर ही ग्राहक को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक कर्मचारी ने ग्राहक पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया। यही नहीं, कुछ देर बाद गालियां देते हुए पत्थरों से भी हमला किया गया।

मामला यहीं नहीं रुका। जब घटनास्थल से गुजर रहे एक स्थानीय मीडियाकर्मी ने यह सब मोबाइल में रिकॉर्ड करना शुरू किया, तो दुकानकर्मियों ने उसका मोबाइल फोन भी जबरन छीन लिया। इस दौरान मार खा रहा ग्राहक किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला। सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को गंभीरता से लेते हुए मीडियाकर्मी का मोबाइल वापस दिलवाया। साथ ही, दोनों पक्षों को थाने बुलाकर जांच की प्रक्रिया शुरू की गई है।

अब बड़ा सवाल यह है कि आबकारी विभाग, जो अब तक शराब दुकानों में मिलावट, ओवररेटिंग और अव्यवस्था की शिकायतों को अनदेखा करता रहा है, क्या वह इस गंभीर मामले में कोई ठोस कार्रवाई करेगा? खुलेआम मारपीट, बीयर की बोतल से हमला और मीडियाकर्मी से बदसलूकी जैसी घटनाएं केवल कानून व्यवस्था पर ही नहीं, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर प्रश्नचिन्ह लगाती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts