Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधइंस्टाग्राम दोस्ती बनी जाल: शादी का भरोसा देकर महीनों तक नाबालिग का...

इंस्टाग्राम दोस्ती बनी जाल: शादी का भरोसा देकर महीनों तक नाबालिग का शोषण, गर्भवती होने पर खुला राज—आरोपी गिरफ्तार…

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के जशपुर के बाद अब रायगढ़ जिले में भी नाबालिग से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 17 वर्षीय किशोरी ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि युवक ने शादी का भरोसा दिलाकर कई महीनों तक उसका शोषण किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती, बढ़ते-बढ़ते पहुंची शोषण तक

जानकारी के अनुसार पीड़िता चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी सोशल मीडिया पर जूटमिल थाना क्षेत्र के भाठनपाली निवासी सागर खुंटे (24) से पहचान हुई थी। कुछ ही दिनों में बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ने लगीं।

आरोपी ने किशोरी को मिलने बुलाया और उसे रेगड़ा रेलवे पुल के पास से बाइक में बैठाकर अपने घर ले गया। वहां उसने पीड़िता को अपने परिवार वालों से शादी की बात कहकर मिलवाया। रात में वहीं रुकने के दौरान पहली बार दुष्कर्म किया। इसके बाद कई बार उसका शारीरिक शोषण किया गया।

गर्भ बढ़ने पर परिवार को हुआ संदेह, खुली पूरी सच्चाई

कई महीनों तक पीड़िता चुप रही, लेकिन जब पेट का आकार बढ़ने लगा तो परिजनों को शक हुआ। पूछताछ करने पर किशोरी ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिवार उसे लेकर महिला थाना रायगढ़ पहुंचा और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी सागर खुंटे को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल मामले की कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts