Friday, April 17, 2026
HomeअपराधPM किसान योजना की जानकारी मांगने गए पत्रकार और वकील से कृषि...

PM किसान योजना की जानकारी मांगने गए पत्रकार और वकील से कृषि विभाग के REO ने की बेरहमी से मारपीट, 2 मिनट 01 सेकेंड का वीडियो वायरल…

रायपुर/सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पत्रकार और वकील के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वीडियो में कृषि विभाग के आरईओ (REO) अधिकारी प्रवीण पटेल द्वारा पत्रकार पर कथित रूप से हाथ-मुक्कों से हमला करते हुए देखा जा रहा है। करीब 2 मिनट 1 सेकेंड तक चले इस घटनाक्रम में अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहने के बावजूद बीच-बचाव करते नजर नहीं आए।

मामला कैसे शुरू हुआ

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल को वकील जनक बरेठ अपनी माता के नाम से पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी जानकारी लेने जिला कृषि विकास विभाग कार्यालय, सारंगढ़ पहुंचे थे। उनके साथ पत्रकार पोषराम साहू भी मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि दोनों पहले जिला कृषि अधिकारी से मिले, जिसके बाद उन्हें आरईओ प्रवीण पटेल के पास भेजा गया। जानकारी लेने के दौरान बातचीत अचानक विवाद में बदल गई।

विवाद से मारपीट तक

आरोप है कि जानकारी मांगने पर आरईओ अधिकारी अचानक नाराज हो गए और पत्रकार से अभद्र व्यवहार करने लगे। इसके बाद उन्होंने पत्रकार का कॉलर पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। जब वकील ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उनके साथ भी कथित रूप से मारपीट की गई।

प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के अनुसार, आरईओ अधिकारी ने लगभग दो मिनट तक पत्रकार पर लगातार हाथ-मुक्कों से हमला किया, जिसमें उसके चेहरे और सिर पर वार किए गए। इस दौरान पत्रकार बार-बार छोड़ने की गुहार लगाते रहे, लेकिन मारपीट जारी रही।

शिकायत और आरोप

घटना के बाद पत्रकार पोषराम साहू और वकील जनक बरेठ ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उन्हें कार्यालय में रोका गया, उनके साथ मारपीट की गई और पत्रकारिता करने के कारण निशाना बनाया गया।

पत्रकार द्वारा दी गई शिकायत में इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताते हुए आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

जांच की मांग

पीड़ित पक्ष ने घटना के वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध होने की बात कही है और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी मामले की जांच की संभावना जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts