Friday, April 17, 2026
Homeअपराधछत्तीसगढ़ में सनसनी: BPCL कर्मचारी ने कलाई की नस काटकर दी जान,...

छत्तीसगढ़ में सनसनी: BPCL कर्मचारी ने कलाई की नस काटकर दी जान, खून से सना कमरा, बिस्तर पर मिली लाश..!! मचा हड़कंप, रिटायर्ड रेंजर का था बेटा, जांच में जुटी पुलिस…

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) में कार्यरत एक युवक ने कथित तौर पर अपनी कलाई की नस काटकर आत्महत्या कर ली।

मृतक की पहचान 28 वर्षीय अतुल शर्मा के रूप में हुई है, जो रायपुर के पुरानी बस्ती क्षेत्र का निवासी था और पिछले कुछ समय से जगदलपुर के लालबाग इलाके में रह रहा था। वह रिटायर्ड रेंजर जितेंद्र शर्मा का बेटा बताया जा रहा है।

2-3 दिन से बंद था कमरा, बदबू ने खोला राज

बताया जा रहा है कि युवक का कमरा पिछले 2-3 दिनों से बंद था। शुक्रवार सुबह जब कमरे से तेज बदबू आने लगी, तो मकान मालिक को शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां फर्श पर खून फैला हुआ था और बिस्तर पर युवक का शव पड़ा मिला।

कलाई की नस काटने की आशंका

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने अपनी कलाई की नस काटकर आत्महत्या की है। हालांकि, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई

थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के अनुसार, फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts