Homeअन्य खबरेश्रीराम पार्क कॉलोनी में ट्रांसफार्मर फेल, अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित निवासियों...

श्रीराम पार्क कॉलोनी में ट्रांसफार्मर फेल, अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित निवासियों ने विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन…

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के तिफरा क्षेत्र स्थित श्रीराम पार्क कॉलोनी में पिछले तीन-चार दिनों से मुख्य ट्रांसफार्मर खराब होने और लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से गुस्साए निवासियों ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू के नेतृत्व में विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता (D.E.) को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से निवासियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर फेल होने के कारण पूरी कॉलोनी में विद्युत संकट गहरा गया है, जिससे पेयजल आपूर्ति, बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों का स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। शिकायत करने के बावजूद विभागीय कर्मचारी व्यवस्था में सुधार करने में नाकाम रहे हैं।

समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

वार्ड पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने कहा कि विद्युत विभाग की लचर कार्यप्रणाली से आम जनता में भारी रोष है। यदि विभाग जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं करता है और अघोषित कटौती पर रोक नहीं लगाता, तो कॉलोनीवासी सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन एवं प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, शहर कांग्रेस महामंत्री महेश ठाकुर, अमित सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, बी एल सोनी, प्रेमनारायण सिंह, एस एस चंदेल, एडवोकेट वैभव शुक्ला, शिव श्रीवास, शरद यादव, शशांक गौरव, सहित श्रीराम पार्क कॉलोनी के प्रमुख नागरिक व क्षेत्रीय निवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts