Homeअपराधबिलासपुर में ‘भाईगिरी’ का सोशल मीडिया कनेक्शन! हथियारों के साथ तस्वीरें पोस्ट...

बिलासपुर में ‘भाईगिरी’ का सोशल मीडिया कनेक्शन! हथियारों के साथ तस्वीरें पोस्ट कर जमाई धाक, वायरल फोटो ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती…

बिलासपुर, 8 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाने का एक मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुदुदंड इलाके के एक युवक की चाकू और पिस्टल के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में युवक अलग-अलग अंदाज में हथियारों का प्रदर्शन करता नजर आ रहा है।

बताया जा रहा है कि संबंधित युवक का नाम पहले भी आपराधिक गतिविधियों से जोड़ा जाता रहा है। सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ तस्वीरें पोस्ट किए जाने के बाद इलाके में इसकी चर्चा तेज हो गई है।

सवाल यह है कि खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन करने वाली ऐसी तस्वीरें पुलिस की नजर तक क्यों नहीं पहुंचीं?

वायरल तस्वीरों को लेकर पुलिस अब यह जांच कर सकती है कि तस्वीरों में दिखाई दे रही पिस्टल असली है या नकली। यदि हथियार वास्तविक पाया जाता है तो उसके लाइसेंस, वैधता और युवक के पास उसे रखने के अधिकार की भी जांच होगी।

साथ ही पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट, तस्वीरें कब और कहां खींची गईं और इन्हें पोस्ट करने के पीछे युवक की मंशा क्या थी, इसकी भी पड़ताल कर सकती है।

हथियारों के साथ इस तरह की तस्वीरें युवाओं में गलत संदेश देने के साथ इलाके में भय का माहौल भी बना सकती हैं। अब देखना होगा कि वायरल तस्वीरों के आधार पर पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts