Homeअपराधखाकी पर दाग! डेढ़ लाख लेकर आरोपी को छोड़ने का आरोप, ट्रेनी...

खाकी पर दाग! डेढ़ लाख लेकर आरोपी को छोड़ने का आरोप, ट्रेनी SI समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड..!!

AI जेनरेटेड
AI जेनरेटेड

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। सारागांव थाने में अवैध शराब बिक्री के आरोपी को कथित तौर पर डेढ़ लाख रुपए लेकर छोड़ने का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद एसपी विजय कुमार पांडेय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेनी सब इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। शुरुआती जांच में आरोपी और पुलिसकर्मियों के बीच पैसों के लेन-देन की पुष्टि होने की बात सामने आई है।

4 नवंबर को दर्ज हुआ था आबकारी एक्ट का मामला

जानकारी के मुताबिक, 4 नवंबर 2026 को सारागांव थाने में आबकारी एक्ट की धारा 36 (च) के तहत गोपाल गोंड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि इस मामले में कार्रवाई करने के बजाय थाने में पदस्थ ट्रेनी सब इंस्पेक्टर पुष्पेन्द्र साहू समेत छह पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने आरोपी को छोड़ने के लिए कथित तौर पर डेढ़ लाख रुपए का लेन-देन किया। रकम लेने के बाद आरोपी को छोड़ दिए जाने की शिकायत सामने आई थी।

मीडियाकर्मी और आरोपी से भी होगी पूछताछ

मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी ने जांच के आदेश दिए। अब इसकी विस्तृत जांच नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) जांजगीर योगिताबाली खापर्डे को सौंपी गई है। जांच अधिकारी को मामले से संबंधित खबर प्रकाशित करने वाले मीडियाकर्मी का बयान दर्ज करने और खबर में इस्तेमाल किए गए तथ्यों व उनके स्रोत की जानकारी लेने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, आरोपी गोपाल गोंड़ से भी कथित लेन-देन को लेकर पूछताछ की जाएगी। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि रकम किसने ली, किसकी क्या भूमिका रही और क्या इस पूरे मामले में कोई बिचौलिया भी शामिल था। जरूरत पड़ने पर संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जाएगी।

SP विजय कुमार पांडेय ने 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
SP विजय कुमार पांडेय ने 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

आरोप साबित हुए तो दर्ज होगा अपराध

एसपी विजय कुमार पांडेय ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में भ्रष्टाचार और अवैध लेन-देन के आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मियों और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार और अनुचित लेन-देन को बर्दाश्त नहीं करने की बात कही है। फिलहाल छह पुलिसकर्मियों के निलंबन के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट और आगे होने वाली कानूनी कार्रवाई पर टिकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts