Thursday, March 12, 2026
Homeअपराधपंखे में लटकी मिली शिक्षक दंपति की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी...

पंखे में लटकी मिली शिक्षक दंपति की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी…

बलौदा- बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम जारा में एक शिक्षक दंपती की उसके ही घर में पंखे से लटकी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही पलारी पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्यवाही कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के संबंध में पलारी थाना प्रभारी शशांक सिंह ने बताया कि ग्राम जारा में शिक्षक रामेश्वर वर्मा और उसकी पत्नी लता वर्मा की पंखे से लटकी लाश मिली है। गले में नायलोन की रस्सी है। पति का शव पंखे से लटका हुआ था और पत्नी के गले में रस्सी बंधी थी और पलंग पर बैठी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts