Sunday, June 22, 2025
Homeअपराधमुख्यमंत्री के सुरक्षा में सेंधमारी... तीन जवान सस्पेंड... कांग्रेस ने उठाए सवाल...

मुख्यमंत्री के सुरक्षा में सेंधमारी… तीन जवान सस्पेंड… कांग्रेस ने उठाए सवाल…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में गंभीर चूक हुई है। इस मामले में सीएम सिक्यूरिटी के आठ अधिकारियों और जवानों को सस्पेंड कर दिया गया है।

पूरी घटना 25 फरवरी की है जब एक युवक लायसेंसी पिस्तौल लेकर अस्थायी सीएम हाउस पहुना पहुंच गया। मेन गेट पर उसकी चेकिंग इसलिए नहीं हो पाई क्योंकि वह सीएम हाउस के स्टाफ की गाडी में अंदर गया था। युवक जब सीएम कक्ष के सामने पहुंच गया तो वहां लास्ट चेकिंग प्वाइंट पर पिस्तौल पकड़ा गया। युवक से पिस्तौल बरामद होते ही हड़कंप मच गया। इसे सीएम सिक्यूरिटी में गंभीर लापरवाही मानी जा रही है।

CM सुरक्षा में चूक मामले में कांग्रेस का बयान सामने आया है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सीएम सिक्योरिटी में चूक बड़ा दुर्भाग्य जनक है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अगर सुरक्षित नहीं है तो यह सरकार आम जनता को कैसे सुरक्षित रखेगी। हम लोग शुरू से कहते आ रहे हैं जब से सरकार बनी है तब से छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार में अपराधियों का हौसला बढ़ा हुआ है। घटनाएं लगातार बढ़ रही है लूट हत्या डकैती हिंसक वारदात लगातार बढ़ी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में गंभीर चूक हुई है। इस मामले में सीएम सिक्यूरिटी के आठ अधिकारियों और जवानों को सस्पेंड कर दिया गया है। पूरी घटना 25 फरवरी की है जब एक युवक लायसेंसी पिस्तौल लेकर अस्थायी सीएम हाउस पहुना पहुंच गया। मेन गेट पर उसकी चेकिंग इसलिए नहीं हो पाई क्योंकि वह सीएम हाउस के स्टाफ की गाडी में अंदर गया था। युवक जब सीएम कक्ष के सामने पहुंच गया तो वहां लास्ट चेकिंग प्वाइंट पर पिस्तौल पकड़ा गया। युवक से पिस्तौल बरामद होते ही हड़कंप मच गया। इसे सीएम सिक्यूरिटी में गंभीर लापरवाही मानी जा रही है। CM सुरक्षा में चूक मामले में कांग्रेस का बयान सामने आया है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सीएम सिक्योरिटी में चूक बड़ा दुर्भाग्य जनक है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अगर सुरक्षित नहीं है तो यह सरकार आम जनता को कैसे सुरक्षित रखेगी। हम लोग शुरू से कहते आ रहे हैं जब से सरकार बनी है तब से छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार में अपराधियों का हौसला बढ़ा हुआ है। घटनाएं लगातार बढ़ रही है लूट हत्या डकैती हिंसक वारदात लगातार बढ़ी हुई है।