Wednesday, June 18, 2025
Homeअपराधनाबालिक लड़की ने हसदेव नदी में खुदकुशी करने की प्रयास, पुलिसकर्मी ने...

नाबालिक लड़की ने हसदेव नदी में खुदकुशी करने की प्रयास, पुलिसकर्मी ने हाथ पकड़कर बचाई जान…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस ने तत्परता से एक नाबालिग लड़की की जान बच गई। लड़की आत्महत्या करने के लिए हसदेव नदी पर बने पुल से नीचे छलांग लगाने की प्रयास कर रही थी। इसी बीच पुलिस की नजर उस पर पड़ गई और पुलिस ने लड़की को बचा लिया। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, नाबालिग लड़की काफी देर से भवानी मंदिर के पास दर्री डैम पर बने पुल पर घूम रही थी। वो बहुत ज्यादा रो रही रही थी और मोबाइल पर भी किसी से बात कर रही थी। राहगीरों की नजर उस पर पड़ी, तो उन्हें उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका हुई।

पुलिस ने खुदकुशी करने से रोका

इसके बाद लोगों ने दर्री थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर तत्काल पुलिस पहुंची। इधर तब तक लड़की पुल से छलांग लगाने ही वाली थी कि पुलिसकर्मी ने उसका हाथ पकड़ लिया, फिर उसे पुल पर खींचा गया। वो काफी रो रही थी, पुलिस ने उससे घटना के पीछे की वजह पूछी, तो उसने कुछ पारिवारिक विवाद की जानकारी दी है।

पुलिस ने परिजनों को लड़की को सौंपा गया

पुलिस ने लड़की को काफी समझाया।इसके बाद परिजनों को बुलाकर उन्हें भी समझाया गया। इसके बाद लड़की को उन्हें सौंप दिया गया। इस तरह से दर्री थाना पुलिस की सजगता से नाबालिग की जान बच गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस ने तत्परता से एक नाबालिग लड़की की जान बच गई। लड़की आत्महत्या करने के लिए हसदेव नदी पर बने पुल से नीचे छलांग लगाने की प्रयास कर रही थी। इसी बीच पुलिस की नजर उस पर पड़ गई और पुलिस ने लड़की को बचा लिया। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नाबालिग लड़की काफी देर से भवानी मंदिर के पास दर्री डैम पर बने पुल पर घूम रही थी। वो बहुत ज्यादा रो रही रही थी और मोबाइल पर भी किसी से बात कर रही थी। राहगीरों की नजर उस पर पड़ी, तो उन्हें उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका हुई। पुलिस ने खुदकुशी करने से रोका इसके बाद लोगों ने दर्री थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर तत्काल पुलिस पहुंची। इधर तब तक लड़की पुल से छलांग लगाने ही वाली थी कि पुलिसकर्मी ने उसका हाथ पकड़ लिया, फिर उसे पुल पर खींचा गया। वो काफी रो रही थी, पुलिस ने उससे घटना के पीछे की वजह पूछी, तो उसने कुछ पारिवारिक विवाद की जानकारी दी है। पुलिस ने परिजनों को लड़की को सौंपा गया पुलिस ने लड़की को काफी समझाया।इसके बाद परिजनों को बुलाकर उन्हें भी समझाया गया। इसके बाद लड़की को उन्हें सौंप दिया गया। इस तरह से दर्री थाना पुलिस की सजगता से नाबालिग की जान बच गई।