Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधजन्म देने वाले बाप का ही हत्यारा बन गया बेटा... घर में...

जन्म देने वाले बाप का ही हत्यारा बन गया बेटा… घर में पड़े धारदार चाकू से काटा था गला…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बाप बेटे के रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सेलर में विगत 1 मई को बुर्जुग की मिली लाश के मामले में पुलिस ने मामले में खुलासा करते हुए बताया कि हत्या के मामले में बेटे के खिलाफ साक्ष्य मिलने पर उसे आरोपी बनाया गया है।

1 मई को खेत में मिला थी की लाश

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण में बताया कि, 1 मई को ग्राम सेलर में बुजुर्ग केशव साहू की लाश खेत में मिली थी, जिसके बाद से ही लगातार आरोपों की तलाशी की जा रही थी। तभी इस दौरान मृतक के बेटे दीपक के गायब होने की जानकारी मिली। मृतक के बेटे की तलाश की जा रही थी। घटना के बाद से ही मृतक का बेटा गायब था।

जमीन के विवाद में दोनों में पहले से थी कलह 

मामले में पुलिस ने जब युवक को गिरफ्तार किया तो पता चला कि, आरोपी और उसके पिता का सालों से जमीन विवाद चल रहा था, पहले जमीन विवाद को लेकर दोनों एक दूसरे के खिलाफ थाने तक पहुंचे थे, लेकिन अभी कुछ दिनों से बाप बेटे के बीच तनाव बढ़ गया था। 1 मई की रात बाप बेटे के बीच विवाद हुआ था।इस दौरान घर में रखे धारदार चाकू से बेटे दीपक ने अपने पिता की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया था, मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts