Thursday, February 12, 2026
HomeUncategorizedVIDEO: चुनाव ड्यूटी के पहले पुलिस कर्मियों ने बिछाई जूए की बिसात......

VIDEO: चुनाव ड्यूटी के पहले पुलिस कर्मियों ने बिछाई जूए की बिसात… मतदान सामग्री वितरण केंद्र में ही लगे हजारों के दांव… वीडियो हुआ वायरल…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कोनी स्ट्रांग रूम में चुनाव ड्यूटी में तनाव पुलिसकर्मियों ने कर्मचारी जुआ खेलने बैठे थे। मौके पर रूपयो के साथ जीत- हार  का दाव लग रहा था। यह वाक्या वीडियो में कैद हो गया। पुलिस अधीक्षक ने दो आरक्षको को निलंबित कर दिया है।

दरअसल, बिलासपुर लोकसभा में कल होने वाले मतदान के लिए जिले के कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यह तीसरे चरण में चुनाव के लिए कर्मियों को सामग्री के लिए बुलाया गया था। वहीं स्ट्रांग रूम के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में जुआ खेलने लगे। इनके साथ कुछ सरकारी कर्मचारी भी जुआ खेलने लगे जिसका वीडियो सामने आया है।

कल मतदान से एक दिन पहले आज कोनी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम से मतदान कर्मियों को चुनाव सामग्री वितरण होना था। इनमें पुलिसकर्मी भी ड्यूटी के लिए शामिल थे। इस दौरान वे सरकारी कर्मियों के साथ मिलकर जुआ खेलने लगे जिसका वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया।

बताया जाता है कि आज सुबह 7 बजे से कोनी स्थिति स्ट्रांग रूम में कर्मचारी और पुलिसकर्मी पहुंच गए थे। पर अधिकारी नहीं पहुंचे थे। इस दौरान टाइम पास के लिए पुलिसकर्मी जुए के दांव लगाने लगे और महफिल सजाकर वही फील्ड जमा लिया। अफसरों की नजर भी जुआरी पुलिसकर्मियों पर नहीं पड़ी। पर मोबाइल कैमरे में जुआ खेलते बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी कैद हो गए।

वही पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने वीडियो वायरल होने पर कमलेश सूर्यवंशी और अविनाश चंदेल नामक दो आरक्षको को तत्काल निलंबित कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts