Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधरिश्वत लेते RI देवांगन को एसीबी के टीम ने रंगे हाथों पकड़ा....तहसील...

रिश्वत लेते RI देवांगन को एसीबी के टीम ने रंगे हाथों पकड़ा….तहसील में मचा हड़कप….

बिलासपुर। रिश्वतखोरी के नाम पर चर्चित हो चुके बिलासपुर तहसील में आज एसीबी की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए जूना बिलासपुर के RI संतोष कुमार देवांगन को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि तहसील कार्यालय में आवेदक से काम करने के एवज में आरआई ने रिश्वत की मांग की थी।

प्रार्थी ने इस मामले की शिकायत एसीबी को भी दी थी। तहसील स्थित लोकसेवा केंद्र से लगे कक्ष में एसीबी की टीम ने छापा मारा। टीम ने आर आई संतोष कुमार देवांगन को रंगे हाथों पकड़ा है। बंद कमरे में टीम जांच में जुटी हुई है। रिश्वत की राशि का सही अकड़ा नहीं मिल पाया है। मौके पर मीडिया को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। टीम द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts