Sunday, March 29, 2026
Homeअन्य खबरेकुसमुंडा कोल परियोजना में युवक की मिली जली हुई लाश... मौत का...

कुसमुंडा कोल परियोजना में युवक की मिली जली हुई लाश… मौत का कारण अज्ञात… जांच में जुटी पुलिस…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में कुसमुंडा कोल परियोजना में एक व्यक्ति की जली हुई शव मिली है। खदान के भीतर मौजूद कोल स्टॉक के पास लगे ट्रांसफॉर्मर के नीचे लाश देखा गया है। मृतक के कपड़े और शारीरिक बनावट के आधार पर उसकी पहचान ग्राम जेपली निवासी कपूरदास के रुप में की गई है।

ट्रांसफार्मर के चपेट में आने से हुई मौत

लाश मिलने की जानकारी मिलते ही कुसमुडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पूछताछ के दौरान बात पता चली है, कि मृतक मौके पर केबल चोरी करने पहुंचा हुआ था। जहां ट्रांसफार्मर में लगे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

मृतक के परिजनों की दी गई सूचना

कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू की जहां मृतक का पहचान कर उसके परिजनों की इसकी सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक हरदी बाजार क्षेत्र का रहने वाला है पिछले तीन दिनों से लापता था इसकी गुमशुदगी हरदी बाजार थाने में दर्ज कराया गया।

2 दिन पुरानी है लाश

मृतक के परिजनों ने बताया कि 24 वर्षीय कपुरदास हरदी बाजार क्षेत्र का रहने वाला है और पिछले दो दिनों से लापता था उसकी काफी खोजबीन की गई जहां रिश्तेदारों को और आसपास गांव में जाकर काफी खोजा गया नहीं मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की माने तो लाश दो दिन पुरानी है जिसका पंचनामा कार्यवाही करते हुए परिजनों का बयान दर्ज किया गया आगे की कार्यवाही की जारी है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है जिसके कारण मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts