रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी में एक मामला सामने आया है। जहां किराए के घर रह रही युवती के साथ मकान मालिक के बेटे ने दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी मनीष सेन की मां का गुढ़ियारी इलाके में घर है। जहां उन्होंने दो बहनों को कमरा किराए से दिया है। वहीं 25 जून की दोपहर युवक ने देखा कि घर का दरवाजा खुला है। तो वह मौका देखकर जबरन घर में घुस गया। जहां घर पर पीड़िता अकेले थी। जिसके बाद युवक ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

घर में अकेली थी लड़की
किराए के घर में पीड़िता अपनी बहन के साथ में रहती थी। वहीं पीड़िता की बहन किसी काम को लेकर बाहर गई हुई थी। उसी बीच मकान मालिक के बेटे किराए के घर साइड गया था। जहां उसकी नज़र मकान पर पड़ा देखा की दरवाजा खुला हुए है। फिर वह जबरन घर के अंदर चला गया। जहां लड़की घर में अकेली थी। जिससे बाद अकेले देखकर आरोपी का नियत खराब हो गया। उसके बाद पीड़ित से जबरदस्ती रेप किया।
घटना के बाद पीड़िता ने अपने घर वालों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद गुढ़ियारी पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।