Thursday, February 12, 2026
Homeअन्य खबरेलंबे समय बाद न्याय मिलने के बाद निकला खुशी के आंसू...

लंबे समय बाद न्याय मिलने के बाद निकला खुशी के आंसू…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर में दो वर्ष पूर्व की सिंधी समाज के युवक ने अपने घर में संदेहास्पद हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से ही सिंधी समाज के लोगों में निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही थी। इस मामले में दो वर्ष बाद एसपी ने निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने मामले में जांच के बाद कांग्रेस के पूर्व एल्डरमैन के खिलाफ मौत के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

साथ ही मृतक जितेंद्र बजाज के परिजनों और सिंधी समाज के लोगों ने कांग्रेस नेता श्यामलाल चंदानी पर झूठी वसीयतनामा बनाने का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है। सिंधी समाज के लोगों ने आज कार्रवाई की मांग को लेकर रैली निकाला और बिलासपुर एसपी को निष्पक्ष जांच के लिए आभार ज्ञापित किया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts