Wednesday, February 11, 2026
HomeअपराधCG BIG NEWS: कलयुग के बेटे ने पिता की लाठी- डंडे से...

CG BIG NEWS: कलयुग के बेटे ने पिता की लाठी- डंडे से पीट कर दी हत्या… शराब के लिए मांग रहा था पैसा…

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर से बड़ी खबर सामने आया है। जहां सौतेले बेटे ने पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पिता शराब पीने के लिए बेटे और पत्नी से पैसा मांग रहा था। मना करने पर पिता और बेटे के बीच विवाद हो गया। और गुस्से में बेटे ने लाठी डंडा से मार कर पिता की हत्या कर दी। मामला दोकड़ा चौकी की है।

मिली जानकारी के अनुसार, केनाडांड़ चुनदरहा निवासी 48 साल की एक महिला मजदूरी करती है। करीबन 20 वर्ष पहले उसके पति की बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद उसने झारखंड के चैनपुर निवासी प्रदीप टोप्पो से शादी कर ली थी। महिला का पहले पति से एक बेटा महेश राम (25) है।

शराब पीने के लिए मांग रहा था पैसा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने बताया कि, 28 जुलाई की शाम को प्रदीप टोप्पो घर से पैसे लेकर शराब पीने बस्ती की ओर गया था। रात करीब 10.30 बजे के आसपास नशे की हालत में घर लौटा। इसके बाद प्रदीप ने फिर शराब पीने के लिए बेटे और पत्नी से 300 रुपए मांगे। मना करने पर पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया।

लाठी -डंडा से मारकर कर दी हत्या

घर में शोर गुल सुनकर बेटा महेश राम पहुंच गया। फिर पिता प्रदीप को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों के विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में महेश ने डंडे से प्रदीप के सिर पर 3-4 बार वार कर दिया। जिसके कारण पिता खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। और वहीं मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हत्या के आरोपी को भेजा गया जेल

वहीं आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया। जांच के बाद शुक्रवार को आरोपी महेश राम (25) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts