Thursday, June 19, 2025
Homeअन्य खबरेसरेराह 2 पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट बीच सड़क आपस में भिड़े पुलिसकर्मी...

सरेराह 2 पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट बीच सड़क आपस में भिड़े पुलिसकर्मी गाली- गलौच कर की हाथापाई… विवाद और मारपीट का विडियो आया सामने…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले में पुलिस लाइन में पदस्थ सरेराह 2 पुलिसकर्मी के बीच मारपीट बीच सड़क आपस में भीड़ गये। और गाली गलौच के साथ दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना सिविल लाइन क्षेत्र का है।

सोने को लेकर हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि, दो दिन पहले आरक्षक विष्णु चंद्रा और सुनील ठाकुर कुछ आरोपियों को गवाही कराने के लिए जिला न्यायालय ले गए थे। इस बीच विष्णु चंद्रा कोर्ट की बेंच पर सो गया। सुनील ने गवाही कराई और आरोपियों को जेल में बंद कराया।

पुलिस कर्मियों ने एक- दूसरे पर बरसाए मुक्के

इस बीच नींद खुलने पर विष्णु और सुनील के बीच डीजे कोर्ट के पास विवाद हुआ। इसी बात को लेकर विष्णु ने सुनील को कॉल कर गाली दी। सुनील कोर्ट से बाहर निकलकर जेल चौक पहुंचा। तभी दोनों के बीच मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों एक दूसरे पर मुक्के बरसाने लगे। वर्दीधारियों की लड़ाई देख आसपास खड़े पुलिसवालों ने बीच बचाव भी किया।

वर्दीधारियों के बीच विवाद पर जेल लाइन में ट्रैफिक जाम

वर्दीधारियों को लड़ते देख कर लोगों ने वीडियो बनाने लगे। बाद में अफसरों विभाग की मिट्टीपलीत होते देख दोनों में समझौता करा दिया। पुलिस वालों के बीच विवाद होने से जेल रोड में ट्रैफिक जाम हो गया। वर्दीवालों को आपस में लड़ते देख लोगों ने अपने मोबाइल पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जिसके बाद सुबह से ही सोशल मीडिया में वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले में पुलिस लाइन में पदस्थ सरेराह 2 पुलिसकर्मी के बीच मारपीट बीच सड़क आपस में भीड़ गये। और गाली गलौच के साथ दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना सिविल लाइन क्षेत्र का है। सोने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है कि, दो दिन पहले आरक्षक विष्णु चंद्रा और सुनील ठाकुर कुछ आरोपियों को गवाही कराने के लिए जिला न्यायालय ले गए थे। इस बीच विष्णु चंद्रा कोर्ट की बेंच पर सो गया। सुनील ने गवाही कराई और आरोपियों को जेल में बंद कराया। पुलिस कर्मियों ने एक- दूसरे पर बरसाए मुक्के इस बीच नींद खुलने पर विष्णु और सुनील के बीच डीजे कोर्ट के पास विवाद हुआ। इसी बात को लेकर विष्णु ने सुनील को कॉल कर गाली दी। सुनील कोर्ट से बाहर निकलकर जेल चौक पहुंचा। तभी दोनों के बीच मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों एक दूसरे पर मुक्के बरसाने लगे। वर्दीधारियों की लड़ाई देख आसपास खड़े पुलिसवालों ने बीच बचाव भी किया। वर्दीधारियों के बीच विवाद पर जेल लाइन में ट्रैफिक जाम वर्दीधारियों को लड़ते देख कर लोगों ने वीडियो बनाने लगे। बाद में अफसरों विभाग की मिट्टीपलीत होते देख दोनों में समझौता करा दिया। पुलिस वालों के बीच विवाद होने से जेल रोड में ट्रैफिक जाम हो गया। वर्दीवालों को आपस में लड़ते देख लोगों ने अपने मोबाइल पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जिसके बाद सुबह से ही सोशल मीडिया में वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।