Thursday, February 12, 2026
Homeअन्य खबरेVIDEO: शादी की बात छिपाकर युवती से करता रहा इंजॉय... बात सामने...

VIDEO: शादी की बात छिपाकर युवती से करता रहा इंजॉय… बात सामने आईं तो हुई आशिक की चप्पल से धुनाई… बिलासपुर में देखिए प्रेम का नया अवतार…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में एक युवती ने अपने बॉय फ्रेंड को सरेआम थप्पड़ और चप्पलों की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि युवक शादीशुदा और 4 बच्चों का पिता है, लेकिन लड़की से अपने मैरिटल स्टेटस छिपाकर अफेयर इंजॉय रहा था। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक का है।

जानकारी के मुताबिक युवती को जब अपने बॉय फ्रेंड के शादीशुदा होने का पता चला तो वह आगबूला हो गई। चौक पर बीच सड़क में ट्रैफिक पुलिस के सामने वह युवक की पिटाई करने लगी। घटना गुरुवार की शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है।

खुद को बताया अविवाहित, युवती से बनाए फिजिकल रिलेशन

पीड़िता के मुताबिक उसका गहरा जुड़ाव तखतपुर क्षेत्र के रहने वाले युवक के साथ चल रहा था। उसने खुद को अनमैरिड बताया। और शादी करने का वादा किया, उसके बाद युवती से फिजिकल रिलेशन भी बनाए। जब युवती को अपने बॉय फ्रेंड की सच्चाई सामने आई तो बवाल हो गया।

युवक से पैसे मांगने गई थी युवती, फिर कर दी पिटाई

बॉय फ्रेंड की सच्चाई सामने आने के बाद युवती ने युवक से 30 हजार रुपए मांगने गई थी। इस दौरान उसके साथ एक युवक भी था। प्रेमी पैसा देने में माना किया। और वहां से भागने का कोशिश की। उसके बाद दौड़ाकर दोनों ने उसे पकड़ लिया।

टीआई बोले: दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ FIR दर्ज नहीं कराई

सिविल लाइन टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि पुलिस की टीम युवक और युवती दोनों को थाने लेकर आई थी। थाने में युवक ने युवती को 30 हजार रुपए लौटा दिए। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ FIR दर्ज नहीं कराई है। पुलिस ने शांति भंग करने पर उनके खिलाफ भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जरूर की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts