Thursday, February 12, 2026
Homeअन्य खबरेबिलासपुर लोको शेड में क्रेन रोप टूटने से हादसा... एक छात्र हुआ...

बिलासपुर लोको शेड में क्रेन रोप टूटने से हादसा… एक छात्र हुआ घायल…. अप्रेन्टिस छात्रों और ट्रेनी टेक्नीशियनों किया काम बंद… छात्रों ने प्रबंधक पर लगाए आरोप…

बिलासपुर। बिलासपुर रेलवे लोको शेड में दुर्घटना हुआ, जिसमें एक क्रेन का रोप टूटकर नीचे गिर गया। हादसे में एक अप्रेन्टिस छात्र घायल हो गया है। घायल छात्र को तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद अप्रेन्टिस छात्रों और ट्रेनी टेक्नीशियनों में आक्रोश है। उन्होंने लोको शेड में काम बंद कर दिया है।

अप्रेन्टिस छात्रों और ट्रेनी टेक्नीशियनों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था की मांग की है। उनका कहना है कि लोको शेड में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण यह हादसा हुआ है।

छात्रों ने प्रबंधन पर लगाए आरोप

छात्रों ने आरोप लगाया कि शेड में काम करने के दौरान पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं किए गए थे। प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना घटी है। वहीं, रेलवे प्रशासन की ओर से इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

अप्रेन्टिस छात्रों और ट्रेनी टेक्नीशियनों का कहना है कि जब तक उनकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts