Thursday, February 12, 2026
Homeअन्य खबरेखबर का असर: फफूंद लगी मिठाई बेचने के मामले में विभाग का...

खबर का असर: फफूंद लगी मिठाई बेचने के मामले में विभाग का एक्शन… मनोज स्वीट्स पर छापेमारी कर कलेक्ट किए सैंपल… प्रमुखता से उठाया था हमने यह मुद्दा…

 

बिलासपुर। बिलासपुर के खबर दिखाए जाने के बाद खाद्य, औषधि विभाग एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। जहां मनोज स्वीट्स में खाद्य, औषधि विभाग 4 सदस्यीय टीम बनकर पहुंची। दुकान के अलग अलग मिठाई और फूड आइटम सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। और शॉप में कई फूड आइटम खुले में भी पाया गया है। और उसके अलावा भी शॉप में साफ सफाई व्यवस्था में कमी भी पाई गई है। जिसको लेकर विभाग बड़ा एक्शन ले सकता है।

फफूंद लगी मिठाई को बेचने का मामला

लोरमी में रहने वाले मुकेश साहू ने मुंगेली नाका के मनोज स्वीट्स से 500 रुपये में दो तरह की मिठाई खरीदी थी। उसने नवजात बच्ची को अस्पताल में देखने आए दो रिश्तेदारों को मिठाई खिलाई थी। वे पांच मिनट बाद उल्टियां करने लगे। वह मिठाई लेकर होटल पहुंचा तो दुकानदार ने पहले उसे नहीं माना, फिर अपने कर्मचारी पर पूरा ठीकरा फोड़ दिया था। जिसके बाद मुकेश ने पूरे घटनाक्रम और ट्रे में फफूंद लगी मिठाई का वीडियो बनाकर अधिकारियों से शिकायत की थी। जिसके बाद एक्शन मोड में विभाग दिख रहे है।

प्राथमिक जांच में कई और गड़बडी आ रही सामने

वहीं मनोज स्वीट्स में प्राथमिक जांच में कई और गड़बड़िया सामने आ रही है। जैसे कि शॉप में फूड आइटम को खुले में रखकर बेचा जा रहा है। हालाकि देखना होगा कि जांच आने के बाद क्या क्या खुलासा होता है। वहीं जांच में गड़बड़ी मिलने के बाद विभाग क्या एक्शन लेती है।

साफ सफाई की कमी की मिली समस्या

खाद्य एवम् औषधि विभाग ने 4 सदस्यीय टीम पहुंची। तो देखा की दुकान में साफ सफाई की कमी भी देखने को मिला है। और खुले में रखे फूड आइटम की सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल देखना होगा कि जांच सामने आने के बाद विभाग क्या एक्शन लेती है।

राजधानी जी न्यूज ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा

फफूंद लगी मिठाई बेचने के मुद्दे को राजधानी की न्यूज़ ने प्रमुखता से उठाया था और इसी का असर है कि अब प्रशासन एक्शन मोड में है और संबंधित प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts