Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधझोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से गर्भवती महिला की हुई मौत... इंजेक्शन लगाने...

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से गर्भवती महिला की हुई मौत… इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की बिगड़ी तबीयत… नाक से निकला खून… फर्जी डॉक्यूमेंट भी मिले…

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में गर्भवती महिला मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से उनकी मौत हुई है। मृतका की उम्र 20 साल थी और वह 4 महीने की गर्भवती थी। FIR के बाद पुलिस ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर ध्रुवंतो सिकदार को गिरफ्तार कर लिया है।पूरा मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है

मिली जानकारी के अनुसार, हीरागढ (टुरी) गांव की की रुखमणी कश्यप को कुछ दिनों से हाथ-पैर में दर्द की शिकायत थी। इस बीच 1 सितंबर 2024 की रात लगभग 9-10 तकलीफ बढ़ने लगी तो पास के ही एक झोलाछाप डॉक्टर को परिजन ने बुलाया।

डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने से बिगड़ी तबीयत

परिजनों ने बताया कि सिऊड गांव के डॉक्टर ध्रुवंतो सिकदार को बुलाया। उसने घर पहुंचकर जांच की और एक इंजेक्शन लगाकर चला गया। जिसके बाद महिला की तबीयत और बिगड़ने लगी। तेज बुखार के साथ खांसी और नाक-मुंह से खून बहाने लगा। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए नवागढ़ सीएससी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर नवागढ़ थाने में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।

PM रिपोर्ट के बाद हुआ खुलासा

शॉर्ट PM रिपोर्ट में गर्भवती महिला की गलत इंजेक्शन से मौत की सूचना दी गई। नवागढ़ थाने में परिजन की शिकायत पर धारा 105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। डॉक्टर ध्रुवंतो सिकदार को पुलिस ने तलाश किया। इसके बाद रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को आरोपी से कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। जब पुलिस ने डॉक्यूमेंट को लेकर BMO से बात की, तो उन्होंने कहा कि यह फर्जी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts