Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधरायपुर में झांकी विसर्जन में हुई चाकूबाजी... युवक को चाकू मारकर की...

रायपुर में झांकी विसर्जन में हुई चाकूबाजी… युवक को चाकू मारकर की हत्या… आरोपी फरार… सुरक्षा में तैनात है 1000 से ज्यादा जवान…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में झांकी विसर्जन उत्सव के दौरान एक युवक की चाकूबाजी में हत्या की मामला सामने आई है। पुरानी रंजिश के चलते एक बदमाश ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर उसे लहूलुहान कर मौके से फरार हो गया। इस बीच घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

आपको बता दें कि झांकी विसर्जन के मद्देनजर शहर में 1000 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा भी यह चाकूबाज़ी की घटना हो गई। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम कौशल चौहान है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है और इस हत्याकांड के संदर्भ में आगे की कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts