Monday, March 30, 2026
Homeअपराधबिलासपुर जिले में एक बार फिर हुई उठाई गिरी... 2 महिलाओं ने...

बिलासपुर जिले में एक बार फिर हुई उठाई गिरी… 2 महिलाओं ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना… वारदात की CCTV फुटेज आया सामने…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक बार फिर उठाई गिरी का मामला सामने आया है। जहां 2 महिलाओं ने ज्वेलरी शॉप को अपना शिकार बनाया है। दोनों महिलाएं पहले ग्राहक बनकर दुकान पहुंची। जिसके बाद महिलाएं लॉकेट लेकर फरार हो गई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

उठाई गिरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

आपको बता दें कि घटना गुरुवार की है। महिलाओं के जाने के बाद सराफा व्यापारी को जब एक चैन कम लगी। तो सीसीटीवी कैमरा चैक करने से चोरी होने की जानकारी लगी। जहां दोनों महिलाएं ग्राहक बनकर ज्वेलरी शॉप में पहुंची। वहीं महिलाएं ज्वेलरी समान दिखाने के लिए बोला। फिर दोनों महिलाएं सोने की लॉकेट देखने लगे। उसके बाद महिलाएं सोने की लॉकेट लेकर फरार हो गए। उठाई गिरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

ग्राहक बनकर ज्वेलरी शॉप में घुसी महिलाएं 

वहीं उठाई गिरी की घटना में वीडियो में आप साफ तौर से देख सकते है कि किस प्रकार से दोनों महिलाएं पहले ग्राहक बनकर ज्वेलरी शॉप में घुसी। जिसके बाद सोने की चैन देखने लगे। तभी एक हाथ से दूसरी हाथ में लेकर वहा से फरार हो गए।

जल्द ही पकड़े जाएंगे आरोपी – पुलिस

घटना सदर बाजार के माखन ज्वेलर्स की है। जहां अज्ञात दो महिलाएं सोने की लॉकेट लेकर फरार हो गए। जिसके बाद दुकान संचालक ने थाने पहुंचकर इसकी सूचना दी।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों महिलाओं की तलाश में जुटी है। कोई आसपास के थानों में भी दोनों महिलाओं का फोटो सर्कुलेट कर दिया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द दोनों आरोपी महिलाएं पकड़ी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts