Monday, June 16, 2025
Homeअपराधप्रेम प्रसंग में हत्या: बिलासपुर में एकतरफा प्यार के चलते युवक ने...

प्रेम प्रसंग में हत्या: बिलासपुर में एकतरफा प्यार के चलते युवक ने की प्रेमिका की निर्मम हत्या…

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के कुंदरूबाड़ी चिंगराजपारा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना घटी, जिसमें एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, सागर साहू नामक युवक ने अपनी प्रेमिका प्रियंका देवांगन से ब्रेकअप के बाद बात बंद हो जाने के कारण गुस्से में आकर उसकी जान ले ली।

आरोपी सागर साहू
आरोपी सागर साहू

घटना का कारण बताया जा रहा है कि प्रियंका और सागर के बीच पिछले एक महीने से अनबन चल रही थी, जिसके चलते प्रियंका ने सागर से बातचीत बंद कर दी थी। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे, सागर तैश में आकर प्रियंका के घर पहुंचा, जहां दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ। इस विवाद के बाद सागर ने प्रियंका की हत्या कर दी।

मृतिका
मृतिका

पड़ोसियों ने बताया कि घटना के समय प्रियंका घर पर अकेली थी। उन्होंने उसकी चिल्लाने की आवाज सुनी और जब वे दौड़कर पहुंचे, तब आरोपी सागर को घर से निकलते देखा। अंदर जाकर देखा तो प्रियंका बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ी थी। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सरकंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के कुंदरूबाड़ी चिंगराजपारा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना घटी, जिसमें एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, सागर साहू नामक युवक ने अपनी प्रेमिका प्रियंका देवांगन से ब्रेकअप के बाद बात बंद हो जाने के कारण गुस्से में आकर उसकी जान ले ली।
आरोपी सागर साहू
आरोपी सागर साहू
घटना का कारण बताया जा रहा है कि प्रियंका और सागर के बीच पिछले एक महीने से अनबन चल रही थी, जिसके चलते प्रियंका ने सागर से बातचीत बंद कर दी थी। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे, सागर तैश में आकर प्रियंका के घर पहुंचा, जहां दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ। इस विवाद के बाद सागर ने प्रियंका की हत्या कर दी।
मृतिका
मृतिका
पड़ोसियों ने बताया कि घटना के समय प्रियंका घर पर अकेली थी। उन्होंने उसकी चिल्लाने की आवाज सुनी और जब वे दौड़कर पहुंचे, तब आरोपी सागर को घर से निकलते देखा। अंदर जाकर देखा तो प्रियंका बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ी थी। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सरकंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।