Homeअपराधएक्शन में बिलासपुर पुलिस, अवैध कबाड़ की दुकानों पर चला कानून का...

एक्शन में बिलासपुर पुलिस, अवैध कबाड़ की दुकानों पर चला कानून का डंडा… 15 पर कार्रवाई, पढ़ें पूरा मामला…

बिलासपुर। 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले के सिरगिट्टी और चकरभाठा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 अवैध कबाड़ दुकान संचालकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। कार्रवाई के बाद सभी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कबाड़ का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने साफ किया है कि जिले में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

सिरगिट्टी में 10 कबाड़ दुकानदार पुलिस के रडार पर

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में लंबे समय से संचालित हो रही अवैध कबाड़ दुकानों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर और नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी की टीम ने क्षेत्र में कार्रवाई की।

पुलिस ने अवैध रूप से कबाड़ दुकान संचालित करने वाले 10 संचालकों को थाने लाकर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और बाद में न्यायालय में पेश किया।

सिरगिट्टी पुलिस की कार्रवाई में शेख तौसिफ, सैय्यद प्रिंस, अमित कश्यप, साहिल खान, अनुप डेविड, राजू चौहान, दीपेश कुमार साहू, अफजल हुसैन, मोहम्मद फिरोज और मोहम्मद इमरान खान शामिल हैं।

चकरभाठा में भी 5 कबाड़ियों पर कार्रवाई

सिर्फ सिरगिट्टी ही नहीं, बल्कि चकरभाठा थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने अवैध कबाड़ दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की। एसएसपी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चकरभाठा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 5 कबाड़ दुकान संचालकों को कार्रवाई के दायरे में लिया।

इनमें बादशाह खान, शेख सलीम, विनोद नेताम, हरिकेश चौहान और देवेश सिंह जोगी शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।

 अवैध कारोबार पर लगातार नजर

पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। अवैध कबाड़ दुकानों के संचालन को लेकर भी पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर उनके आसपास किसी तरह की संदिग्ध या गैरकानूनी गतिविधि चल रही है तो इसकी सूचना संबंधित थाना पुलिस या डायल 112 पर दें। पुलिस ने कहा है कि सूचना देने वाले लोगों की जानकारी को प्राथमिकता से गोपनीय रखा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts