Homeअपराध80 हजार की रिश्वत मांगी, 10 हजार लेते ही BEO को ACB...

80 हजार की रिश्वत मांगी, 10 हजार लेते ही BEO को ACB ने दबोचा, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप…

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि BEO ने एक अधीक्षिका से एरियर की राशि निकालने के एवज में 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पहली किस्त के तौर पर 10 हजार रुपये देने की बात तय हुई थी।

ऐसे बिछाया गया रिश्वतखोर अधिकारी के लिए जाल

मामला कोंटा क्षेत्र का है। कवासी सुशीला कन्या आश्रम डूब्बाटोटा में अधीक्षिका के पद पर पदस्थ शिकायतकर्ता एरियर की राशि निकलवाने के सिलसिले में BEO कार्यालय पहुंची थीं। आरोप है कि इसी दौरान ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंद्र कुमार यार्दा ने काम के बदले 80 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।

अधीक्षिका रिश्वत देने के पक्ष में नहीं थीं। उन्होंने मामले की शिकायत बस्तर ACB से कर दी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB ने अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई।

10 हजार रुपये लेते ही पहुंच गई ACB की टीम

ACB की योजना के मुताबिक बुधवार, 2 सितंबर को अधीक्षिका रिश्वत की पहली किस्त के 10 हजार रुपये लेकर BEO कार्यालय पहुंचीं। जैसे ही अधिकारी ने कथित तौर पर रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, पहले से मौजूद ACB की टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। अचानक हुई कार्रवाई से BEO कार्यालय में हड़कंप मच गया। टीम ने आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया और रिश्वत की रकम भी बरामद की।

धारा 7 PC Act के तहत कार्रवाई

ACB की ओर से आरोपी के खिलाफ धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के तहत कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल टीम आरोपी अधिकारी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच में जुटी है।

इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में भी हड़कंप की स्थिति है। मामले को लेकर विभागीय स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts